पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटौदी से भाजपा उम्मीदवार बदलने के लिए कार्यकर्ताओं ने 20 तक दिया अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटौदी/गुड़गांव। पटौदी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा बिमला चौधरी को टिकट दिए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष है। पार्टी के इस फैसले के विरोध में बुधवार को स्थानीय हेलीमंडी पंचायती धर्मशाला में एक महापंचायत हुई, जिसमें लोगों ने चेतावनी दी कि पार्टी आलाकमान 20 सितंबर तक उम्मीदवार को बदल दे अन्यथा वे पार्टी की सदस्यता छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

पंचायत में गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह के विरोधी खेमे के लोग अधिक थे। बिमला इंद्रजीत की नजदीकी मानी जाती हैं। पंचायत की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने की। पंचायत में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता, रामचंद्र भारद्वाज, ओमप्रकाश गुढाणा, रामनारायण, पटौदी मंडलाध्यक्ष हंसराज सैनी, बुधराम, धर्मेंद्र कौशिक मौजूद थे। पंचायत में नूरगढ़, रामपुर, गुढाना, जटशाहपुर, खंडेवला, हुसैनका, राजपुरा, जटौला, पटौदी, हेलीमंडी, जाटौली, खोड, मिर्जापुर, जाटौला सहित अन्य गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया।
फोटो-हेलीमंडी धर्मशाला में महापंचायत करते भाजपा कार्यकर्ता।