फोटो- गुरूवार को शहर के कई क्षेत्रों से चुनाव प्रचार के पोस्टर हटाए गए।
गुड़गांव | नगर निगम ने चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से लागू करने के लिए शहर में सार्वजनिक संपत्तियों पर लगे राजनीति से जुड़े नेताओं के पोस्टरों को हटाने का काम तेज कर दिया है। गुरुवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने बिजली के खंभे, सड़क के डिवाइडरों और स्कूल की दीवारों पर लगे राजनीतिक पोस्टर हटाए। दस्ते ने सिविल लाइंस, सेक्टर 15, झाड़सा रोड, बस स्टैंड के आसपास लगे बैनर, पोस्टरों पम्फलेट हटाने की कार्रवाई की। दीवार और डिवाइडरों पर चिपकाए गए पोस्टरों को हटाने में दस्ते को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि ये पोस्टर तुरंत एकत्रित नहीं किए जाने से सड़कों पर नेताओं के पोस्टर शाम तक उड़ते रहे। इस कारण सड़कों पर गंदगी नजर आ रही थी।
पोस्टरों का सफाया- आदर्श आचार संहिता पालन के लिए लघु सचिवालय के दीवार पर नेताओं द्वारा चिपकाए गए पोस्टरों को उतारते कर्मचारी। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत गुरुवार को शहर में लगे हजारों पोस्टरों को साफ करवाया गया।
डिवाइडर साफ- सेक्टर-15 की ओर जाने वाले रास्ते के डिवाईडरों पर चिपकाए गए पोस्टरों को उतारते हुए कर्मचारी।
कबाड़ में नेता- नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर में लगे हजारों होर्डिग्स को उताकर सेक्टर-12 स्थित व्यापार केन्द्र में डाल दिया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखे औऱ फोटो...