पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडा: ऑनलाइन कनेक्शन जनरेट करने के लिए 20 को ठेका

हुडा: ऑनलाइन कनेक्शन जनरेट करने के लिए 20 को ठेका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुड़गांव। पानी सीवर का बिल बनाने के लिए हुडा दोबारा ठेका जारी करेगा। हुडा ने 1 सेक्टर से लेकर 57 सेक्टर तक पानी सीवर के बिल बनाने और हुडा ऑनलाइन कनेक्शनों को जनरेट करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। हुडा के उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद इंजीनियरिंग विंग की ओर से 20 फरवरी को ठेका जारी किया जाएगा।
इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर 18 फरवरी तक आईटी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। दैनिक भास्कर ने इस खबर को 4 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद हुडा ने कार्ययोजना तैयार कर ठेका जारी करने की तिथि भी निर्धारित की थी।
आईटी कंपनी ने बिल बनाने से किया था इनकार: एक फरवरी 2015 से हुडा सेक्टरों के पानी सीवर का बिल बनाने से कंपनी ने इनकार कर दिया था। इसमें सेक्टर-4 के बिल बिल ब्रांच ऑफिस में 12 हजार, सेक्टर-17 में 8000 और सेक्टर-31 में 11 हजार सीवर पानी के कनेक्शन के बिल कंपनी बनाती थी।
कंपनी के इनकार पर हुडा को इन कनेक्शनों से हर महीने साढ़े तीन करोड़ रुपए मिलने वाले राजस्व को नुकसान को देखते हुए ठेका जारी करने का निर्णय लिया।
परेशानी से बचने के लिए की जल्दबाजी: कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादला होने से हुडा ऑफिसों का काम काज प्रभावित होने लगा था। ऊपर से सेक्टर्स के पानी सीवर बिल बनाने का लोड बढ़ गया था। इस परेशानी के लिए हुडा के उच्चाधिकारियों से बात कर इंजीनियरिंग विंग ने कार्ययोजना तैयार की। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आमंत्रित कर ठेका जारी करने की तिथि निर्धारित कर दी।

हुडा कैसे करेगा कंपनी को भुगतान: पिछली बार आईटी कंपनी को बिल बनाने से लेकर कनेक्शनों को ऑनलाइन जनरेट करने के लिए कंपनी को साढ़े चार लाख रुपए प्रति माह भुगतान किया जाता था। इस बार हुडा की ओर से राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
पानी सीवर का बिल बनाने और कनेक्शनों को ऑनलाइन जनरेट करने के लिए कम बोली वाली कंपनी को 20 फरवरी को ठेका जारी किया जाएगा। इसके बाद वह कंपनी हुडा का काम शुरू कर देगी।
आरएस कटारिया, सब डिवीजनल इंजीनियर हुडा