पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना पहचान कैसे हो गिरफ्तारी,कई अपराधियों की उम्र और फोटो नहीं हैं पुलिस के पास

बिना पहचान कैसे हो गिरफ्तारी,कई अपराधियों की उम्र और फोटो नहीं हैं पुलिस के पास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव। हरियाणा सरकार द्वारा घोषित मोस्ट वांटेड अपराधियों की पूरी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। गुड़गांव पुलिस वेब साइट पर 14 वांटेड अपराधी की जानकारी तो दी गई है, लेकिन उनकी उम्र नहीं बताई गई है। पुलिस के पास 13 में से 8 वांटेड अपराधियों की फोटो ही नहीं है। इनमें से 4 पर इनाम भी घोषित है। जिन वांटेड अपराधियों की उम्र व फोटो पुलिस के पास नहीं हैं उन पर इनाम भी है। इसके बाद वांटेड अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए की जा रही कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
पटौदी थाना में एफआईआर: जिन्हें इनामी अपराधी घोषित किया गया है उनमें से केवल गाडोली निवासी संदीप की फोटो ही पुलिस के पास है। संदीप पर सीटी थाने में मामला दर्ज है। इसके अलावा सभी इनामी अपराधियों के खिलाफ पटौदी थाने में ही मामला दर्ज है।
न इनामी अपराधियों की नहीं है फोटो
नाम इनाम
इमरान 25 हजार
इमरान 25 हजार
इस्यिाक 25 हजार
हरीश उर्फ मामा 25 हजार
ठोस जानकारी के अभाव में कार्रवाई बेमानी
भले ही पुलिस वांटेड अपराधियों की तलाश गंभीरता से कर रही है, लेकिन यह तलाश बेमानी हो गई है। पुलिस के पास तलाश के नाम पर अंधेरे में तीर चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह इसलिए है क्योंकि पुलिस के पास इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए दूसरा कोई विकल्प हीं नहीं है। अपराधियों के बारे में ठोस जानकारी के अभाव में पुलिस की कार्रवाई बेमानी हो जाती है।
पुलिस के पास कई अन्य तरीके होते हैं जिनसे अपराधियों को काबू किया जाता है। अपराधियों की फोटो पुलिस के पास उपलब्घ नहीं होने से उनके खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में कोई फर्क नहीं पड़ता है। सभी घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है।
दीपक सहारन, डीसीपी क्राइम