गुड़गांव। हुडा ने हाईकोर्ट में शपथपत्र देकर सेक्टर-12ए में जमीन न होने का इंकार किया है। जिस जमीन को हुडा अब इंकार कर रहा है। उस जमीन पर खाली करने के लिए हुडा ने 9 माह पहले सैकड़ों झुग्गियां को नोटिस देकर खाली करने को कहा था। साथ ही इन झुग्गियों में 51 गरीबों को हुडा आशियाना स्कीम के तहत फ्लैट देने का वायदा भी किया था। अब हुडा ने इस जमीन को किसी और को बता रहा है। इससे यहां के झुग्गी वासियों को फ्लैटों से वंचित होना पड़ेगा।
झुग्गी खाली करने के लिए फ्लैटों का दिया था लालच: कोर्ट के आदेश के बाद हुडा ने सेक्टर-12 ए में बसी झुग्गियों का सर्वे कराया। सर्वे कराने के बाद 51 झुग्गी वासियों को हुडा ने लालच दिया कि सेक्टर-47 में तैयार आशियाना स्कीम के तहत फ्लैट दिया जाएगा। फ्लैट के लालच में झुग्गी वासी तैयार हो गए। 8 महीने से फ्लैट का इंतजार रहे 51 गरीब परिवारों को उस समय झटका लगा, जब हुडा ने 3 दिसंबर 2014 को सेक्टर-12ए की जमीन किसी और का बताया और हाईकोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा गया कि सेक्टर-12 ए में बसी झुग्गियां की जमीन हुडा के दायरे में नहीं आती है।
हुडा ने 51 गरीबों को फ्लैट देने की थी सिफारिश: हुडा के तत्कालीन एस्टेट ऑफिसर-1 सुरेंद्र कुमार सिंह ने सेक्टर-12ए के 51 झुग्गी वासियों समेत 204 पात्रों की लिस्ट हुडा हेडक्वार्टर पंचकूला भेजी थी। हुडा अधिकारियों से सिफारिश की गई थी कि ये सभी पात्र फ्लैट के हकदार हैं। इन्हें आवंटन कर दिया। लेकिन आवंटन प्रक्रिया में देरी होने लगी।
फ्लैट पर कब्जा करने के आरोप में एफआईआर भी हुई: फ्लैटों के आवंटन में देरी होने पर गुड़गांव प्रोग्रेसिव फोरम के अध्यक्ष रमन शर्मा ने सेक्टर-12ए के झुग्गी के वासियों के साथ प्रदर्शन किया था। उस दौरान तत्कालीन हुडा प्रशासक डॉ.प्रवीण कुमार ने रमन शर्मा के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर कराई थी कि लोगों के साथ मिलकर रमन शर्मा ने हुडा आशियाना के फ्लैटों पर कब्जा करना चाहते हैं। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक पुलिस ने रमन शर्मा के खिलाफ चार्जशीट फाइल नहीं की है।
हुडा ने सेक्टर-12 ए में बसी झुग्गियां क्यों हटाई
सेंट्रल मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका डालकर कहा था कि सेक्टर-12ए में अवैध रूप से बसी झुग्गियों से गंदगी समेत अन्य चीजों से परेशानी होती है। लेकिन हुडा ने अपनी जमीन पर बसी झुग्गियों पर कार्रवाई नहीं करता है। इस पर हाईकोर्ट ने 8 जनवरी 2014 को हुडा को आदेश जारी करते हुए यहां से अवैध झुग्गियां हटाकर 7 फरवरी 2014 को जवाब पेश करें। इसके बाद हुडा ने सेक्टर-12 ए के सैकड़ों झुग्गी वासियों को नोटिस देकर खाली कराने को कहा। लेकिन झुग्गी वासियों की ओर से कोर्ट को बताया गया कि गरीब परिवार अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे और परिवार का पालन पोषण करने के लिए उनके पास इतनी कमाई नहीं है कि वह किराया पर कमरा ले सकें। इसके बाद हाईकोर्ट ने हुडा को आदेश देते हुए कहा कि झुग्गी वासियों को हटाने से पहले इनके रहने के लिए छत मुहैया कराया जाए। इसके बाद ही यहां झुग्गियों को हटाए जाए।
' सेक्टर-12 ए की लैंड हुडा की नहीं है। इस जमीन का मालिक और कोई है। इस वजह से इसका शपथ-पत्र हाईकोर्ट में दिया गया है। जहां तक हुडा आशियाना के फ्लैटों के आवंटन का मामला है। गरीबों के सही नामों की लिस्ट मिलने के बाद फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।'
अनीता यादव, प्रशासक हुडा गुड़गांव