गुड़गांव. हुडा सड़कों के निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल खुल गई है। जांच में तीन सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनाए जाने का पता चला है। एसई ने जांच रिपोर्ट चीफ इंजीनियर को सौंप दी है। इसमें गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन, सेक्टर-50-56 रोड, शीतला माता रोड शामिल हैं। हुडा चीफ इंजीनियर ने गुड़गांव इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को इस मामले में संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है। इससे कई जेई व एसडीई की परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने ठेकेदार द्वारा बरती गई अनियमितता पर पर्दा डालने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की है।
शिकायत पर फाइनेंस कमिश्नर ने कराई जांच: हुडा क्षेत्र की सड़कों को क्षतिग्रस्त होते देख गुड़गांव प्रोग्रेसिव फोरम ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के फाइनेंस कमिश्नर टीसी गुप्ता को पत्र भेजकर सड़कों की जांच कराने की मांग की थी। फोरम ने आरोप लगाया था कि एक साल पहले बनी सड़कें बरसात का पानी नहीं झेल पाई हैं, जो क्षतिग्रस्त होती जा रही हैं।
यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने चाहे आरएमसी या तारकोल की सड़क बनाई हो, उसमें हुडा के जेई और एसडीई के साथ मिलीभगत कर निर्माण में अनियमितता बरती है। इसकी सही जांच की जाए, जिससे बनने वाली अन्य सड़कों की गुणवत्ता में सुधार हो सके। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फाइनेंस कमिश्नर टीसी गुप्ता ने चीफ इंजीनियर आरके कक्कड़ को जांच करने के निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर ने इसकी जांच एसई को सौंप दी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...