पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार से शराब बरामद चालक फरार, सैकड़ों बोतल अवैध देशी शराब बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | पुलिस की नाकेबंदी देखकर गाड़ी सवार अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी में सैकड़ों बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। जांच अधिकारी एएसआई हरिकिशन ने बताया कि रविवार शाम को एएसआई नरेश कुमार सेक्टर-40 मोड़ पर अपनी टीम के साथ नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की वैगनआर कार आकर रुकी। पुलिस को देखकर उसमें बैठे चालक व उसका सहयोगी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को संतरा मार्क देशी शराब के 2300 क्वार्टर, एक अन्य बांड के 240 क्वार्टर बरामद हुए। एएसआई नरेश की शिकायत पर सेक्टर-40 में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की पेटियां।