पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव. दोहरे हत्याकांड के आरोपी बादशाहपुर के सुनील उर्फ सुन्नी को सेक्टर-17 स्थित क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अवैध प्रेम प्रसंग के चलते फरवरी में पत्नी विनीता और प्रेमी के भाई राकेश उर्फ राकू पहलवान की गोली मारकर हत्या की थी।
पुलिस टीम ने सुन्नी व उसके साथी दिल्ली के मटियाला निवासी अनिल सोलंकी उर्फ बिट्टू को गुरुवार रात कैथल में अर्जुन नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। वहीं, आरोपियों के एक अन्य साथी कैथल के जोगियों वाला मोहल्ला के वरुण उर्फ सोनू को शुक्रवार सुबह गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को जिला अदालत से दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
फरवरी में की थी दोनों हत्याएं : सुनील की पत्नी विनीता के गांव के ही रवि से अवैध संबंध थे। इस मामले में बादशाहपुर थाने में रवि के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कीगई थी।
दोहरे हत्याकांड का आरोपी सुनील उर्फ सुन्नी काफी समय से फरार चल रहा था। गुड़गांव पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में यह सबसे ऊपर था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के खुलासे में जुटी है।
आलोक मित्तल, पुलिस कमिश्नर गुड़गांव
15 लाख में जमीनी विवाद सुलझाकर खरीदे थे हथियार
दिसंबर 2012 में सुनील ने अपने गांव बादशाहपुर में ही एक जमीनी विवाद को सुलझाकर मिले पैसे से हथियार खरीदे थे। पता चला है कि जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए उसने अपने एक परिचित के कहने पर दूसरे पक्ष के व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद यह प्रॉपर्टी सुनील के परिचित को मिल गई। इसकी एवज में उसे 15 लाख रुपए लिए थे।
जब उसने अनिल सोलंकी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, तो सोलंकी ने उसे हथियार उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके बाद अनिल सोलंकी ने 26 दिसंबर 2012 को 15 लाख में से सात लाख रुपए लिए थे। योजना के तहत सुनील ने झज्जर के सतपाल से चार पिस्टल, एक रिवॉल्वर और करीब 70 कारतूस खरीदे थे। इन्हीं पैसों से वह फरार होने के बाद अपना गुजर-बसर कर रहा था।
करनी थी विनीता के प्रेमी रवि की हत्या : शुरुआती पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी के संबंध गांव के ही रवि से थे। वह रवि के भाई राकेश पहलवान और विनीता की हत्या कर चुका था। अब उसने पत् नी के प्रेमी को ठिकाने लगाने की पूरी प्लानिंग कर ली थी।इसी के चलते उसने हथियार व कारतूस अपने पास रखे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर और 60 कारतूस बरामद किए हैं।
रोहतक जेल से मिले थे कई सुराग : गुड़गांव पुलिस को रोहतक जेलकर्मियों ने बताया था कि कैथल में ही सुनील की दूसरी पत्नी रहती है। जेल में बंद रहने के दौरान वह कई बार उससे मिलने आई थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने रोहतक में उसका पुराना किराए का घर ढूंढ लिया। यहां से सुनील की पत्नी के परिजनों का पता चला। इसके बाद गुरुवार को पुलिस टीम कैथल पहुंची थी। यहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.