पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • In Nunh CM Hoisted The Flag, Took The Salute

नूंह में सीएम ने फहराया झंडा, ली सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूंह. मेवात के नूंह में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सीएम ने सभी से प्रदेश के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा 2014 को समावेशी विकास वर्ष के रूप में मना रहा है। पहली जनवरी से 3 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं।
सीएम ने कहा कि हरियाणा की पहचान आज एक औद्योगिक नगरी के रूप में बन गई है। औद्योगिक विकास के लिए प्रदेश में विश्वस्तरीय ढांचा तैयार किया गया है। नए आइएमटी स्थापित किए जा रहे हैं। मेवात में 1500 एकड़ भूमि पर रोजका मेव में आईएमटी स्थापित किया जा रहा है।
इससे इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका, अलवर रेल लाइन भी मंजूर हो गई है। गुडग़ांव के बाद अब फरीदाबाद व बहादुरगढ़ तक मेट्रो का कार्य प्रगति पर है। केएमपी एक्सप्रेस-वे शुरू होने पर जिला मेवात में विकास का नया दौर शुरू होगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....