पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदलेगी चाल, इस हफ्ते बढ़ेगी सर्विस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव. सिटीबस की सुस्त चाल को सुधारने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। शहर में सिटीबसों के रूट बढ़ाने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है, जिसमें कई रूटों पर सर्वे हो गई है जबकि कई पर सर्वे हो रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो इस हफ्ते सिटीबस सेवा में दो से ज्यादा रूटों को शुरू कर दिया जाएगा जिसमें इंटर डिस्ट्रिक रूट भी शामिल है।
डिपो में चालकों की भर्ती शुरू होने के बाद रोडवेज अब सिटीबस सेवा को मजबूत करने में जुटा है। कई महीनों से शहर में सिटीबसों की कम सर्विस के बाद यात्री लगातार इसमें बदलाव की मांग कर रहे थे। हालांकि रोडवेज ने आंतरिक स्तर पर घाटे वाले दर्जनभर रूटों में फेरबदल की तैयारी की थी, लेकिन स्टाफ की कमी की वजह से इसे रोक दिया गया था।
सरकार की तरफ से चालकों की भर्ती खोल देने के बाद रोडवेज ने सिटीसेवा में फेरबदल की फिर से तैयारी शुरू कर दी है। इस बार डिपो से उन रूटों को फिर से शुरू किया जा रहा है, जिन्हें बीच में बंद कर दिया गया था। इसके अलावा इंटर डिस्ट्रिक वॉल्वो सर्विस की भी तैयारी की जा रही है। डिपो अधिकारी लगातार सिटीबस रूटों को लेकर सर्वे कर रहे थे।
सोमवार को गुडग़ांव-बल्लभगढ़ रूट का सर्वे करने के बाद पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। महाप्रबंधक के आदेश होते ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।