पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jack Felt The Shutter Broken Into Five Stores Theft

जैक लगा शटर तोड़े पांच दुकानों में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव. गणतंत्र दिवस को शहर के सूरत नगर फेज वन में चोरों ने आधी रात को आधा दर्जन दुकानों में धावा बोल दिया। एक के बाद एक कई दुकानों के शटर तोड़कर चोर फरार हो गए। सोमवार सुबह चोरी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन के पास स्थित सूरत नगर फेज एक एरिया में आधी रात को चोरों ने यहां मोबाइल शॉप, परचून, गारमेंट्स शॉप समेत पांच दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने बेहद शातिर तरीके से दुकानों के शटर के नीचे जैक (वाहनों में उपयोग करने वाला) लगाकर उन्हें मोड़ दिया।
दुकानों के अंदर घुसकर वे वहां रखे सामान के अलावा नगदी लेकर फरार हो गए। चोर मोबाइल शॉप से नकदी के अलावा चाइनीज और ब्रांडेड मोबाइल भी लेते गए। इलाके की सुरक्षा में कोई चौकीदार तैनात नहीं होने से चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे सके।
सोमवार सुबह जब यहां के लोगों ने दुकानों के शटर मुड़े देखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने मोबाइल शॉप संचालक लक्ष्मण विहार निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।