पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Laughter Rang Out In The General Hospital

सामान्य अस्पताल में गूंजी किलकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव. 22 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए सेक्टर-10 सामान्य अस्पताल में पहली बार किलकारी गूंजी। इस सामान्य अस्पताल में 26 वर्षीय सोनिया पत्नी देवेन्द्र निवासी गांव बसई ने बुधवार को एक लड़के को जन्म दिया। मां व बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं। बच्चे का वजन 3 किलोग्राम है।
सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने खुद जाकर मां व बच्चे का हाल चाल पूछा। सिविल सर्जन ने बताया कि 9 एकड़ में बने अस्पताल में 16 जनवरी से स्त्री रोग विभाग की सेवाएं 24 घंटे चालू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस अस्पताल में 16 अगस्त 2012 से केवल ओपीडी सेवाएं ही दी जा रही थी। इस अस्पताल मे 6 लेडी डॉक्टर सहित चिकित्सा अधिकारी, अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं।
100 बेड के इस अस्पताल में हरियाणा सरकार द्वारा 131 पोस्ट स्वीकृत की गई हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि आने वाले समय में हया पर सीजेरियन ऑपरेशन आपातकालीन विभाग व नर्सरी भी चालू की जाएगी। इसमें लैब टेस्टिंग की सुविधा भी शुरू की गई है जो कि मुफ्त सेवा उपलब्ध है।
यहां पर डिलिवरी होने के बाद खाना भी मुफ्त दिया जा रहा है और जल्दी ही एम्बुलेंस सेवा चालू कर दी जाएगी। सिविल सर्जन के दौरे के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जय भगवान जाटान, एसएमओ डॉ. हरेन्द्र, डॉ. रितु नांदल, डॉ. शुभा बंसल व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।