पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव. गुड़गांव के सेक्टर-14 स्थित महिला कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता जागृति प्रतियोगिता में प्रदेश के अंबाला व रोहतक जोन की टीमें छाई रहीं। जबकि मेजबान गुड़गांव जोन चौथे स्थान पर रहा। यहां आयोजित डिबेट, कविता, राइटिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता में अम्बाला व रोहतक जोन ने छह-छह प्राइज जीते जबकि हिसार ने पांच और गुड़गांव ने चार प्राइज जीते।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में बोलने वाली फरीदाबाद की प्रेरणा प्रथम, पानीपत की सोनल द्वितीय व कुरुक्षेत्र का प्रवेश तीसरे स्थान पर रहे। प्रतिपक्ष में कुरुक्षेत्र के शैलेन्द्र ने पहला, झज्जर के गौरव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में रोहतक की दीपिका, अम्बाला की नूपुर व चरखीदादरी के आकांक्षा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। संभाषण प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के शैलेन्द्र ने फिर बाजी मारी जबकि जींद की शर्मिला दूसरे स्थान पर रही।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.