पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिमिट बढ़ाई, अब गुड़गांव में रोज होंगी 150 रजिस्ट्रियां, लोगों को मिल सकती है राहत

लिमिट बढ़ाई, गुड़गांव में रोज होंगी 150 रजिस्ट्रियां, लोगों को मिल सकती है राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। गत चार जनवरी से प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन किए जाने के बाद गुड़गांव तहसील में केवल 60 रजिस्ट्री की लिमिट रख दी गई थी, लेकिन सोमवार से इसे 150 कर दिया गया। हालांकि सोमवार को 77 रजिस्ट्रेशन किए गए। ऑनलाइन किए जाने से पूर्व गुड़गांव में रोजाना लगभग 150 रजिस्ट्रियां होती थीं।
लेकिन लिमिट कम रखे जाने के बाद राजस्व में आई कमी और लोगों की समस्या को देखते हुए इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस समस्या को दैनिक भास्कर ने 60 फीसदी घटी रजिस्ट्रेशन क्षमता शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपग्रेड किया है।
जमीन की रजिस्ट्रियों में होने वाली कमीशनखोरी व बिचौलियों को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गत चार जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू की गई थी। नई व्यवस्था के तहत चार से सात जनवरी तक तहसील में रोजाना 60 रजिस्ट्री ही हो रही थी। शेष लोगों को मिल सकती है राहत
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 60 रजिस्ट्री की लिमिट किए जाने से लोगों की भीड़ लगातार तहसील कार्यालय में बढ़ रही थी। रोजाना 150 रजिस्ट्री की जगह केवल 60 रजिस्ट्री होने से काफी संख्या में लोगों को अगले दिन के लिए पेंडिंग में डाला जा रहा था। ऐसे में उच्चाधिकारियों से लिमिट बढ़ाने की मांग की गई थी और आखिरकार यह लिमिट 60 से बढ़ाकर 150 कर दी गई। लेकिन अप्वाइंटमेंट के लिए फिलहाल एक काउंटर ही बनाया गया। ऐसे में आने वाले समय में भी दिक्कत रह सकती है।

60 रजिस्ट्रेशन की लिमिट को बढ़ाकर अब 150 कर दिया गया है। सोमवार से यह लिमिट बढ़ा दी गई और गुड़गांव में सोमवार को 77 रजिस्ट्रेशन हुए।
ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार, गुड़गांव

बढ़ती समस्या और घटते राजस्व को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने सोमवार को यह लिमिट बढ़ाकर 150 रजिस्ट्रेशन तक कर दी। इससे लोगों को कुछ राहत मिली और सोमवार को 77 रजिस्ट्रेशन किए गए।