गुड़गांव। मेदांता हॉस्पिटल में कार्यरत डाक्टर के बैग से किसी ने क्रेडिट कार्ड निकाल कर हजारों रुपए की शॉपिंग कर ली। डाक्टर के
मोबाइल पर जब मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। उनकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई दीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-47 निवासी डॉ ज्योति सहगल मेदांता हॉस्पिटल में काम करती हैं। बुधवार को थाने में दी शिकायत शिकायत में ज्योति ने बताया कि कुछ दिनों पहले अस्पताल के ऑफिस में अपना बैग छोड़कर काम करने लगी। शाम को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि बैग में रखा क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज गायब थे। उन्हें लगा कि शायद कहीं गिर गया है। इसके बाद 12 सितंबर को उनके फोन पर मैसेज आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से शहर के एक नामी मॉल में स्थित स्पाइस की शॉप से करीब 4० हजार रुपए की शॉपिंग की गई है। इसके बाद उन्होंने बैंक में और संबंधित स्पाइस की शॉप पर जाकर पूछताछ की और पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने डाक्टर ज्योति सहगल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।