पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारुति सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, 100 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- अपरा ऑटो में लगी आग को बुझाते हुए फायर विभाग के कर्मचारी।
गुड़गांव। मारुति कंपनी के सर्विस सेंटर अपरा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस की 17 गाड़ियों को 3 घंटे से अधिक समय लग गया। आग से लगभग 100 कारों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दमकल विभाग के सीनियर फायर ऑफिसर महेंद्र सिंह भारद्वाज के अनुसार, सेक्टर 14 में महरौली रोड पर स्थित मारुति कंपनी के कार सर्विस सेंटर अपरा में अचानक आग लगने की सूचना मिली। करीब 1 बजे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया। हालांकि विभाग ने डीएलएफ व एयर फोर्स से भी दमकल की एक-एक गाड़ी मंगा ली थी। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि 17 गाड़ियों को 3 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण अपरा हाउस में मौजूद 100 से ज्यादा कारों को नुकसान होने की आशंका है। दमकल विभाग की टीम जांच कर रही है कि आग किन कारणों से लगी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सूत्रों की मानें तो आग सबसे पहले रसोईघर में लगी। बाद में पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो...