पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव. बुधवार सुबह सेक्टर-14 हुडा कॉम्पलेक्स स्थित भूमि अर्जन कार्यालय के कानूनगो सत्यनारायण को 50 हजार रुपए की घूस लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया। कानूनगो भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि का चेक देने के एवज में बादशाहपुर के एक व्यक्ति से अपने ही आफिस में रिश्वत थाम रहा था। रंगे हाथों पकड़े गए कानूनगो से विजिलेंस पूछताछ कर यह जानने की कोशिश में लगी कि कहीं इसमें अन्य अधिकारियों की भी मिलीभगत तो नहीं है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
(आगे की स्लाइड में जानें क्या था मामला)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.