पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘अर्पण-2015’ का समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। सेक्टर-34 स्थित डीपीजी इंस्टीट्यूट में चल रहे छठे वार्षिकोत्सव ‘अर्पण-2015’ का रविवार को समापन हो गया। चार दिन के वार्षिक खेलोत्सव के बाद पांचवां दिन सांस्कृतिक समारोह के नाम रहा। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पालम दिल्ली के पूर्व विधायक धर्म सोलंकी और इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर उपस्थित थे। अतिथियों ने कॉलेज के मेधावी क्षेत्रों को सम्मानित किया।

रंगारंग कार्यक्रमों का आरंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ हरियाणवीं नृत्य, पंजाबी भांगड़ा, गुजराती नाच और हिप हॉप जैसी कलाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक रागिनी के माध्यम से दर्शाया गया कि जब एक लड़की पढ़ती है तो उससे दो परिवार शिक्षित होते हैं। सभी कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। कालेज के लाईब्रेरियन पवन कुमार ने शाहरुख खान, नाना पाटेकर व अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करके सभी को हंसने व ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
डीएड की छात्रा कुमारी अनू ने ‘ए मेरे वतन के लोगों‘ देशभक्ति गीत गाकर सभी की आंखों में पानी ला दिया। हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर व इनेलो के वरिष्ठ नेता गोपीचंद गहलोत ने सभी मेधावी छात्र व छात्राओं को सर्टिफिकेट व मैडल देकर सम्मानित किया। साथ में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीटेक करने वाली छात्राओं को लैपटॉप देकर गौरवान्वित किया।

संस्था के वाइस-चेयरमैन दीपक गहलोत ने डीपीजी इंस्टीट्यूट की स्थापना से लेकर 11 वर्ष तक के सफर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। चेयरमैन राजेंद्र सिंह गहलोत ने सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषिपाल गहलावत एवं संस्था के ट्रस्टी ओमप्रकाश, बिजेंद्र, नरेन्द्र, सुरेन्द्र उपस्थिति थे। सीपीएसएम कालेज के प्रिंसिपल आरके भाकर, डीपीजी आईटीएम के प्रिंसिपल जेएस मेहनवाल एवं डीपीजी पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल केएस ठाकरान ने अपने-अपने कालेज की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।