पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Message Municipal Sanitation, Hygiene Week

सफाई अिभयान के साथ संदेश भी दे रहा नगर निगम, स्वच्छता सप्ताह आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छ भारत सप्ताह’ के तहत रविवार को डीएलएफ के ग्लेरिया मार्केट रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शहर वासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लघु फिल्म के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। फिल्म में यह भी बताया गया कि इधर-उधर थूकने व कचरा डालने से कई प्रकार के कीटाणु पैदा होते हैं, जो अनेक बीमारियों को फैलाने में मददगार होते हैं।
इसलिए हमें न तो इधर-उधर थूकना चाहिए और न ही कचरा डालना चाहिए। फिल्म के माध्यम से बताया गया कि घर की रसोई में ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखना चाहिए। वहीं दूसरी ओर नगर निगम की सेनिटेशन विंग द्वारा गांव सिलोखरा, सेक्टर-5 से अशोक विहार रोड व कन्हई गांव में महा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एक ओर जहां सड़कों की सफाई की गई। वहीं दूसरी ओर नालियों को भी साफ किया गया। इसके अलावा लोगों को डस्टबिन या कचरा उठाने वाली गाड़ियों में कचरा डालने के बारे में जागरूक किया गया। चीफ सेनिटेशन इंस्पेक्टर अनिल नैन ने बताया कि नगर निगम की सफाई विंग द्वारा लगातार चौथे दिन शहर में महा सफाई अभियान जारी रहा। यह आगे भी लगातार चलता रहेगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वे खुले में कचरा न डालें और इस अभियान में अपना सहयोग दें।

इसी तरह खंड एनबीए प्रवीन कौशिक के साथ मिलकर मानेसर गांव में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया। प्रवीन कौशिक ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्राम पंचायत धर्मवीर स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर स्नेहलता, अनीता, सुनीता, पिंकी, शकुंतला, संतोष, राजबाला, लीलावती, शारदा समेत कई मौजूद थे।
फोटो- एमजी रोड पर सफाई करते नगर निगम के कर्मचारी।