गुड़गांव। देश में पहली बार अनोखी दौड़ अल्फा रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह रेस पूरे दिन जारी रही। रेस में 200 विदेशी नागरिकों सहित 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पांच किलोमीटर लंबी इस रेस में बाधाजनक ट्रैक, जंपिंग, क्लाइंबिंग, डुडगिंग, करावलिंग और कई अन्य तरह की बाधाएं थीं। रेस का आयोजन सेक्टर-106 में किया गया, जिसमें गुड़गांव, दिल्ली सहित विदेशी पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। अल्फा लीग रेसिंग के नाम की इस दौड़ का ट्रैक पांच किलोमीटर का बनाया गया था।
प्रतिभागियों की मानें तो इस प्रकार की दौड़ से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, साथ ही मनोरंजन भी होता है। धावक सुपरा ने बताया कि इस दौड़ में फ्रांस व कनाडा से आए लोगों के अलावा बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। आयोजक अवल जुनेजा ने बताया कि यह रेस फूल फन डे के रूप में मैराथन का आयोजन किया गया है।
(फोटो- अल्फा लीग रेसिंग में भाग लेते प्रतिभागी।)