पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रहस्यमय हालात में राष्ट्रीय खिलाड़ी गायब

रहस्यमय हालात में राष्ट्रीय खिलाड़ी गायब, विदेशों में भी रोशन कर चुका नाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। सेक्टर-57 में अपनी मां के साथ रह रहा स्केटिंग का राष्ट्रीय खिलाड़ी (जूनियर वर्ग) 14 वर्षीय अनुवीर सिंह रविवार रात को रहस्यमयी हालातों में लापता हो गया। वह घर से रात करीब 11 बजे बगल में हांगकांग मार्केट तक टहलने की बात कह कर घर से निकला था। जब दो घंटे तक वह नहीं लौटा तो मां ने बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद पाया। लापता किशोर की मां लीना धनकड़ एक मीडिया संस्थान में कार्यरत हैं।

जब रात एक बजे तक अनुवीर घर नहीं लौटा तो लीना ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अनुवीर के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। उसकी अंतिम लोकेशन रात एक बजे इफ्को कॉलोनी सेक्टर-17 पाई गई। सुबह तक भी बेटे का कोई सुराग नहीं मिला तो लीना ने सेक्टर-56 थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि किशोर की खोजबीन के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की पांच टीम लगा दी गई है। इस मामले में साइबर सेल की भी सहायता ली जा रही है। अनुवीर स्केटिंग के क्षेत्र में देश का नाम विदेशों में भी रोशन कर चुका है। उसने कई पदक अपने नाम किए हैं। पुलिस का दावा है कि अनुवीर का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।