पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Neglect Of Basic Education Department District, 50 Thousand, Mid day Mi Waste

जिला मौलिक शिक्षा विभाग की लापरवाही, 50 हजार बच्चों का मिड-डे-मील बर्बाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. गणतंत्र दिवस पर गुड़गांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने राज्यपाल के आदेशों की अवहेलना की। इस दौरान राज्यपाल के 27 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा को नहीं माना गया, वहीं स्कूलों में मिड-डे मील की सप्लाई भी हुई। नतीजा अधिकतर स्कूलों में बच्चों की अनुपस्थिति के चलते 50 हजार बच्चों का खाना बर्बाद हो गया है। खास बात यह है कि जिला प्रशासन को भी इस बात की जानकारी नहीं थी। जब मामला खुला, तो अब अधिकारी जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं।
24 को लिखित आदेश जारी
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को 24 जनवरी को लिखित आदेश जारी किए थे, जिसमें उन्होंने 27 जनवरी को जिले के सभी स्कूल खोलने को कहा। साथ ही, मिड-डे मील बनाने वाली गैर सरकारी संस्था इस्कॉन के अधिकारियों को भी 27 जनवरी को सभी सरकारी स्कूलों में रोजाना की तरह छात्रों के लिए मिड-डे मील वितरण करने के आदेश दिए। लेकिन स्कूलों में छात्रों की न के बराबर उपस्थिति होने से करीब 50 हजार छात्रों का भोजन बर्बाद हो गया।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...