(शहर में एटीएम)
गुडग़ांव। जिले में 500 से अधिक एटीएम में से अधिकतर में न तो सुरक्षा कर्मी तैनात हैं और न ही बूथ के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिन एटीएम पर सुरक्षा कर्मी की तैनाती हैं, वहां भी निजी कंपनियों ने गार्ड के नाम पर केयर टेकर की तैनाती कर रखी है। एटीएम पर तैनात कर्मियों के पास वैध हथियार नहीं होने से एटीएम की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। इन एटीएमों पर ठगों व अपराधियों की नजर होती है। इस संबंध में बैक अधिकारियों को जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं, लेकिन लगातार सुरक्षा मानकों के साथ अनदेखी हो रही है।
बुधवार को दैनिक भास्कर ने इस मामले की पड़ताल की। पता चला कि यहां कई एटीएम पर सुरक्षा के लिए केयरटेकर तैनात किए गए हैं।
न लगे गार्ड न सीसीटीवी कैमरे
तत्कालीन डीसी शेखर विद्यार्थी ने 25 अप्रैल को दिशा निर्देश जारी किया था। इसमें बैंकों से स्पष्ट कहा गया था कि सभी बैंक 15 दिन के भीतर एटीएम पर गार्ड की तैनाती करेंगे। साथ ही एटीएम के बाहर व भीतर अच्छे किस्म के सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। इसके अलावा एटीएम के बाहर भीतर लाइट की व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए।
कंपनी करती है झोल
एटीएम पर तैनात एक केयर टेकर ने बताया कि सिक्योरिटी कंपनी द्वारा उससे 24 घंटे काम लिया जाता है। उससे दो अलग अलग साइन कराए जाते हैं। इसके आधार पर सिक्योरिटी कंपनी ठेका देने वाले बैंक या संबंधित कंपनी से दो लोगों के नाम पर भुगतान लेती है और खुद एक आदमी का भुगतान करती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या कहना है बैंकों का...