पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Gurgaon Promotional Materials , Including 450 Billboard Advertising Billboard Removed

इंफोर्समेंट टीम ने नए गुड़गांव से हटाई प्रचार सामग्री, 450 बोर्ड सहित विज्ञापन बोर्ड हटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अवैध रूप से लगी राजनीतिक व अन्य प्रचार सामग्री को हटाया। टीम के इंचार्ज एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित श्योकंद के नेतृत्व में असिस्टेंट इंजीनियर हेमंत कुमार, मंजीत दहिया व अजय पंघाल व जेई वसीम अकरम की टीम ने गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर-56 रोड, आरडी सिटी रोड तथा गुड़गांव-फरीदाबाद रोड व आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से लगी राजनैतिक व अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की। टीम द्वारा सोमवार को की गई कार्रवाई में लगभग 450 राजनीतिक बोर्ड, 10 डायरेक्शन बोर्ड तथा 50 अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री हटाई गई।

इंफोर्समेंट टीम प्रभारी अमित श्योकंद ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित करने के साथ ही गुड़गांव में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्रकार की प्रचार सामग्री जल्द उतरवाने के निर्देश जारी हो चुके हैं। नगर निगम क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए उनकी टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता का पालन करें और जिला में लगाई गई प्रचार सामग्री को स्वयं उतरवा लें।

प्रचार सामग्री नहीं हटाए जाने पर होगी कार्रवाई : इंफोर्समेंट टीम प्रभारी ने कहा कि जो व्यक्ति सरकारी भवनों से अपनी प्रचार सामग्री नहीं उतरवाएगा, उसके खिलाफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जहां तक निजी भवनों पर पोस्टर इत्यादि लगे होने का मामला है, उसमें पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति को भवन के मालिक से लिखित अनुमति लेनी होगी, जो संबंधित अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर दिखानी होगी। यदि मकान मालिक से अनुमति लिए बगैर पोस्टर इत्यादि प्रचार सामग्री चस्पा पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रॉपर्टी ऑफ डिफेसमेंट एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर-55 रोड से पोस्टर उतारते हुए निगम कर्मचारी।