पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुडग़ांव. इसे जुनून ही कहेंगे कि हरियाणा के छोटे से गांव से निकली छोरी आज देश की चुनिंदा शख्सियतों में शामिल हो गई है। देश में अलग-अलग क्षेत्रों से चुनिंदा 101 शख्सियतों में से राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की कोच सुनील डबास को पदमश्री सम्मान के लिए चुना गया है। इस घोषणा के बाद सुनील डबास हरियाणा की इकलौती महिला होगी जिन्हें द्रोणाचार्य अवार्ड के बाद पदमश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने पदमश्री सम्मान के लिए 101 नामों की घोषणा की। जिनमें हरियाणा की सुनील डबास को शामिल है। घोषणा के बाद फोन पर दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए डबास ने बताया कि उनके लिए यह जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। 2012 में द्रोणाचार्य सम्मान के बाद अब पदमश्री मिलना मेरे अलावा मेरे पूरे प्रदेश का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि उनकी एक ही इच्छा है कि लड़कियां खेलों के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा आगे आकर देश का नाम रोशन करें। पदमश्री सम्मान मिलने पर सुनील डबास के पति विवेक कुमार ने खुशी जताई।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.