पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शांति संदेश : गुड़गांव के डीसीपी से मिले कश्मीर के बच्चे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुड़गांव. विश्व शांति का संदेश लेकर मंगलवार को जम्मू के द्रास सेक्टर से बच्चों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गुड़गांव पहुंचा। बच्चों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और इसके बाद शहर में घूम-घूम कर शांति का संदेश लोगों को दिया। बच्चों के संग उनके स्कूल के चार शिक्षक भी थे। सुशांत लोक में डीसीपी महेश्वर दयाल से जब ये बच्चे मिले तो सभी 25 बच्चों को डीसीपी ने पुरस्कृत किया।

शांति का संदेश देने आए इन बच्चों को पुलिस की तरफ से पेन, पेंसिल और किताबें दी गईं। डीसीपी महेश्वर दयाल ने बच्चों से उनके उद्देश्य के बारे में चर्चा की। बच्चों ने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर सहित देश के सभी हिस्सों में शांति और भाईचारा चाहते हैं। डीसीपी महेश्वर दयाल ने बच्चों की पीठ थपथपाई और कहा कि निश्चित रूप से बच्चों का हौसला प्रेरणा देने वाला है।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि इस तरह के उद्देश्य लेकर समाज में शांति कायम रखें। डीसीपी कार्यालय में लगभग एक घंटे के कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों ने डीएलएफ क्षेत्र के मॉल व अन्य स्थानों पर घूम कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें शांति का संदेश दिया।