गुड़गांव। रविवार को राहगीरी में जहां छोटे-छोटे बच्चे साइकिलिंग, स्केटिंग, कराटे एवं डांस करके मस्ती कर रहे थे। वहीं युवाओं ने सड़कों पर साइकिलों पर स्टंट किया। इसके अलावा कई महिलाओं-पुरुषों ने योगाभ्यास किया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सतर्कता के चलते राहगीरी में आम लोगों को परेशानी नहीं हुई। राहगीरी में हिस्सा ले रहे युवतियों-युवकों व बच्चों ने खुशनुमा मौसम में राहगीरी का जमकर लुत्फ उठाया।
महिलाओं ने योगा और कलाकारों ने किया डांस: रविवार की सुबह हल्की ठंड थी लेकिन चमचमाती धूप के कारण मौसम सुहावना हो गया। न्यू गुड़गांव वासियों ने राहगीरी में हिस्सा लेकर विभिन्न खेलों में मस्ती की। वहीं महिला-पुरूषों ने योगा किया। इसी तरह युवाओं की मंडली जुंबा डांस के आसपास लोगों की भीड़ जमा रही। स्टेज पर डांस कर रहे कलाकारों का युवाओं ने डांस करके खूब पसीना बहाया। कुछ युवाओं ने साइकिलिंग के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। युवाओं ने चलती साइकिल को ब्रेक लगाना, साइकिल एक पहिए पर चलाना आदि स्टंट दिखाकर लोगों को दिल जीता।
बच्चों ने स्केटिंग दिखाया हुनर
पिछले कार्यक्रमों की तरह इस बार भी राहगीरी में कई खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने एक ओर जहां योगा में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर बच्चों ने राहगीरी में साइकिलिंग, स्केटिंग, फुटबाल, दौड़ सहित आदि खेलों में हिस्सा लेकर मौज मस्ती की। साथ ही बच्चों ने स्केटिंग में भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
फोटो - पवन कुमार
आगे की स्लाइड में देखिए PHOTOS...