पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये है वो थाना जहां पुलिस वाले डर के साए में करते हैं ड्यूटी, देखिए तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कहीं पुलिसकर्मियों की कब्रगाह न बन जाए थाना

125 साल पुराना थाना जर्जर हालत में। डर के साये में ड्यूटी कर रहे हैं पुलिसकर्मी

पटौदी. 125 साल से भी पुराने भवन में चल रहे पटौदी थाने के कर्मचारी हर समय मौत के साए में जी रहे हैं। जवानों की मानें तो उन्हें हर समय यही डर सताता रहता है कि कही यह थाना उनकी कब्रगाह न बन जाए। थाने में चारों ओर अनियमितताओं के कारण बदहाली फैली हुई है।

थाने में बैठने के लिए न बेंच है न ही पीने के लिए पानी। बरसात में टपक-टपक कर कमरे पानी से भर जाते हैं। पुलिसकर्मियों को ऐसे हालत में पीड़ितों की शिकायतें लिखनी पड़ती हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों की उपेक्षा और अनदेखी के कारण यहां कार्यरत कर्मचारी अपने आपको लाचार महसूस करते हैं।

फोटो- पटौदी थाने की खस्ताहाल छत।