पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस चौकी में कमरे के निर्माण को लेकर हंगामा, मंदिर की आड़ में हो रहा निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। टाउन नंबर दो में स्थित पुलिस चौकी में मंदिर के नाम पर अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को शोरशराबा किया। काफी लोग मौके पर जमा हो गए। इस मामले में जब पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उसने निर्माण जारी रखने की बात कहकर लोगों को टरका दिया। लोगों का आरोप है मंदिर की आड़ में यह निर्माण हो रहा है। इसके बाद इसका रास्ता मेन रोड पर खोल दिया जाएगा। जबकि एक मंदिर पहले से ही पुलिस चौकी में है। इस मामले की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से करने की बात कही जा रही है। टाउन नंबर दो सी ब्लॉक, मकान नंबर 52 में रहने वाले कृष्णाचंद्र, संजीव, सूरज प्रकाश, तिलकराज, सुरेंद्र कुमार, तीरथ राम, राजकुमारी, प्रदीप, सागर के अनुसार पुलिस अवैध निर्माण रोकने के लिए होती है लेकिन टाउन नंबर दो पुलिस चौकी वाले ही अवैध निर्माण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी के अंदर एक मंदिर है। इस मंदिर में तंत्र-मंत्र का खेल होता है। लोगों से पैसे ऐंठे जाते हैं। इसके अलावा अब मंदिर के नाम पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। जहां कमरे की दीवार बनाई जा रही हैं वहां हरा-भरा पार्क है। इस बारे में जब लोगों ने पुलिस चौकी इंचार्ज से बात की तो उन्होंने कहा यह निर्माण तो होकर ही रहेगा। इसके बाद लोग गुस्से में आ गए और शोर शराबा किया।

कमरा बन रहा है
उधर, टाउन नंबर दो पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस चौकी के अंदर निर्माण जरूर हो रहा है। वहां एक कमरा बनाया जा रहा है। लोग बेवजह आरोप लगा रहे हैं। यह बात कोई बड़ी बात नहीं है।
फोटो- एनएच दो पुलिस चौकी में अवैध निर्माण को लेकर विरोध करते लोग।