पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Postmortem, Geeta, Badreesh Murder, Crime

पोस्टमार्टम ने किया खुलासा : गीता ने नहीं, इंस्पेक्टर ने मारी थी गोली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुड़गांव. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर बद्रीश दत्त ने पहले अपनी प्रेमिका गीता की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रविवार को गुड़गांव में मेडिकल बोर्ड द्वारा हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। मेडिकल बोर्ड के चिकित्सक डॉ. दीपक माथुर ने इसकी पुष्टि की है। माथुर के अनुसार दोनों शवों की जांच और गोली लगने की पोजिशन से यह बात साफ हुई है कि इंस्पेक्टर ने हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

बोर्ड में शामिल डॉ. हजारी लाल ने बताया कि गोली चलाने वाले के हाथ में गन पाउडर के निशान रह जाते हैं। बद्रीश के हाथ के अंगूठे व उंगलियों में ये निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गीता शर्मा के सिर पर ऊपर चोटी के पास से गोली मारी गई। यहां से गोली सिर में घुसी और दाईं कनपटी से होकर निकल गई। वहीं बद्री को दाईं कनपटी से गोली लगकर बरई कनपटी से बाहर निकल गई।

(आगे की स्लाइड में जानें क्या हुआ पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी का)