गुडग़ांव. राज्यव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा। बिजली निगम में 80 से 85 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान ठेकाकर्मियों ने भी काम नहीं किया। अधिकारियों को बिजली की मरम्मत कार्य के लिए भी कर्मचारी नहीं मिले। इससे बिजली आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई।
उधर, नगर निगम, हुडा, जन स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, शिक्षा विभाग में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिसके चलते नियमित काम-काज प्रभावित हुआ। अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए सभी विभागों में पुलिस जवान तैनात रहे। हालांकि, रोडवेज कर्मचारियों ने बाहर से ही हड़ताल का समर्थन किया। रोडवेज बसें नियमित रूप से चलती रहीं, अन्य विभागों में हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहेगी।
तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित कर्मचारियों ने स्थानीय कमला नेहरू पार्क में जनसभा की। दूसरी तरफ, विभागों में सुबह से ही कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते देखे गए। कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सभी विभागों में कर्मचारी अपनी-अपनी मांगों पर चर्चा कर रहे थे। दूसरी तरफ, विभागों में अधिकारी नियमित काम-काज निपटाते नजर आए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर......