पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिफ्ट देने के बहाने अपहरण, छेड़छाड़, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम से किया था लॉक

लिफ्ट देने के बहाने अपहरण, छेड़छाड़, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम से किया था लॉक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। लिफ्ट देने के बहाने दो युवतियों को अगवा कर उनसे छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार की शाम को पहले तो आरोपी ने युवतियों को फरीदाबाद लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी को सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम से लॉक किया और युवतियों को शहर में घुमाता रहा।
हुडा सिटी सेंटर के पास से किसी तरह एक युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दिया। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों को छुड़वाया। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान हिसार निवासी सुमित मलिक के रूप में हुई है। वह इंजीनियरिंग का छात्र है।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार शाम को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पीड़ित युवतियां गाजियाबाद की रहने वाली हैं। एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि युवतियों को मुक्त करा लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।