पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Public Character Strengthen Democracy: Governor

लोक चरित्र से ही मजबूत होगा लोकतंत्र: राज्यपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव. 65वें गणतंत्र दिवस पर गुडग़ांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक चरित्र मजबूत होगा, तो इससे लोकतंत्र भी मजबूत होगा। लोकतंत्र की जड़ों को सींचने का काम उच्च आदर्शों और उच्च चारित्रिक मूल्यों द्वारा ही होता है।
उन्होंने कहा कि देश के सामने आतंकवाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार और उपभोक्तावाद व भौतिकवाद से उपजी कई बुराइयां चुनौती बन गई हैं। इनका मुकाबला चरित्र निर्माण से ही किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि वे भारत की महान संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए इन बुराइयों को उखाड़ फेंके।
इससे पहले राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर में स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। गणतंत्र दिवस समारोह में उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को उनके स्थान पर जाकर सम्मानित किया और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को ट्राई साइकिल भेंट की।
उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले बच्चों के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए और पुलिस कर्मियों के लिए एक लाख रुपए की राशि का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने जिला में जल संरक्षण व लिंग अनुपात सुधार में सराहनीय योगदान देने वाली पंचायतों को भी सम्मानित किया।
समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार पीटी शो और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरियाणा पुलिस की महिला जवानों ने मार्शल आर्ट और कराटे शो का शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक वीरभान तथा उप निरीक्षक सतविन्द्र कौर ने योग मुद्राओं का मनमोहक प्रदर्शन किया। हरियाणा पुलिस के घुड़सवारों ने टैट पैकिंग के करतब दिखाए।
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा हरियाणा की जनकल्याणकारी और विकासात्मक कार्यक्रमों पर आधारित भव्य झांकियां निकाली गईं। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी शांति पहाडिय़ा, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव एससी चौधरी, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक एसएन वशिष्ठ, राज्यपाल की सचिव नीलम प्रदीप कासनी, गुडग़ांव मंडल के आयुक्त डीपीएस नांगल, उपायुक्त शेखर विद्यार्थी, संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा, हुडा प्रशासक पीसी मीणा, नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह चौहान सहित अनेक अधिकारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।