(फोटो- खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी।)
गुड़गांव। जिला स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान के तहत शुक्रवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वॉलीबॉल,
कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल सहित एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, हैंडबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबलों में गुड़गांव की टीम विजयी रही। कबड्डी में सोहना विजेता बना। जबकि कुश्ती प्रतियोगिताओं में फर्रुखनगर व गुड़गांव के पहलवान छाए रहे।
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल में गुड़गांव ब्लॉक की टीम प्रथम रही जबकि दूसरा स्थान भी गुड़गांव ने ही प्राप्त किया जबकि पटौदी ब्लॉक की टीम तीसरे स्थान पर रही। कबड्डी के मुकाबलों में सोहना की टीम प्रथम, पटौदी द्वितीय व तीसरे स्थान पर भी पटौदी की टीम रही। हैंडबॉल में प्रथम स्थान गुड़गांव, दूसरे पर सोहना और तीसरे स्थान पर पटौदी की टीम रही। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुड़गांव प्रथम, पटौदी द्वितीय व गुड़गांव तृतीय स्थान पर रहा। कुश्ती के अलग-अलग भार वर्ग के मुकाबलों में भी गुड़गांव और फर्रुखनगर के पहलवान छाए रहे।
42 किलोग्राम तक भार वर्ग में अमित फर्रुखनगर प्रथम, द्वितीय शिवांग गुड़गांव व राकेश गुड़गांव तीसरे स्थान पर रहा। 46 किलोग्राम भार वर्ग में हरीश सोहना प्रथम, राहुल गुड़गांव द्वितीय व मनीष गुड़गांव तृतीय स्थान पर रहा। 50 किलोग्राम भार वर्ग में महेश गुड़गांव प्रथम, योगेश फर्रुखनगर दूसरे व विनय गुड़गांव तीसरा स्थान, 54 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल फर्रुखनगर प्रथम, अर्जुन गुड़गांव द्वितीय व तृतीय मोनू गुड़गांव रहा। 58 किलोग्राम भार वर्ग में ललित फर्रुखनगर प्रथम, गुरदीप फर्रुखनगर व तृतीय स्थान पर उज्जवल गुड़गांव रहे।
63 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित फर्रुखनगर प्रथम, अक्षय गुड़गांव द्वितीय व ललित गुड़गांव तीसरे स्थान पर रहे। 69 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित फर्रुखनगर प्रथम व हर्ष फर्रुखनगर दूसरे स्थान पर रहे। 76 किलोग्राम भार वर्ग में अनुज गुड़गांव प्रथम व मनोज गुड़गांव दूसरे स्थान पर रहे। 85 किलोग्राम भार वर्ग में बलविन्द्र गुड़गांव प्रथम नीतिन गुड़गांव द्वितीय जबकि 85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सागर फर्रुखनगर प्रथम स्थान पर रहा।