पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज, गांव में तनाव का माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिनगवां | खंड के गांव पैमा में गांव के ही एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुन्हाना पुलिस ने पीडि़ता के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसके बड़े भाई की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से ही उसके परिवार की देखभाल वो कर रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसने अपनी नाबालिग भतीजी को घर के पास एक दुकान पर चीनी खरीदने के लिए भेजा था। करीब 1 घंटे तक जब उसकी भतीजी घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। काफी देर के बाद भी उसका गांव में कहीं भी पता नहीं चला। उसके बाद गांव से बाहर खोजते हुए निकल गया।
जब वह पुन्हाना शहर की आईडीबीआई बैंक के पास पहुंचे तो पैमा रोड पर उनकी भतीजी बदहवासी की हालत में रोती हुई गांव की ओर आती दिखाई दी। जब उन्होंने अपनी भतीजी से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मुझे घर के पास से ही पैमा निवासी मुबीन ने यह कहकर ले आया कि वो उसे दुकान पर छोड़ देगा, लेकिन मुबीन बच्ची को दुकान की बजाय शहर के पास ज्वार के खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद मुबीन ने बच्ची को 100 रुपए दिए और घटना के बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। वारदात की शिकायत पीड़िता के चाचा ने पुन्हाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।