पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला वकील ने बहनोई पर लगाया यौन शोषण का आरोप

महिला वकील ने बहनोई पर लगाया बारह साल तक यौन शोषण करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटौदी। पटौदी खंड के अंतर्गत एक गांव की एक महिला वकील ने अपनी छोटी बहन के पति पर 12 वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रोहतक के एक नामी वकील का बड़ा बेटा है, जो संत रामपाल के वकीलों के पैनल में शामिल है। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत वापस लेने के लिए उसपर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने आरोपी पर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोपी लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला वकील की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

क्या है मामला
पीड़िता मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली है, जो वर्तमान में पटौदी के एक गांव में रह रही है। अपनी शिकायत में महिला वकील ने बताया कि वह मानसिक रोगी है। वर्ष 1994 व 99 में उसकी मानसिक हालत काफी खराब थी। उसने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी वर्ष 1993 में रोहतक निवासी अमित हुड्‌डा के साथ हुई थी। महिला वकील ने आरोप लगाया कि उसकी मानसिक हालत का फायदा उठाते हुए आरोपी ने वर्ष 1994 में यौन शोषण किया। उसके बाद फिर वर्ष 1999 में जब उसकी मानसिक हालत खराब हो गई तो आरोपी ने वर्ष 1999 से लेकर 2005 तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीर खींच ली है, जिसके बल पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी बदनामी के डर से पीड़ित अबतक खामोश थी। जांच अधिकारी एएसआई प्रमिला के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है जहां न्यायाधीश के सामने उसने बयान दर्ज करा दिए हैं।
क्या कहती है पीड़िता

इस संबंध में भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान पीड़ित का कहना है कि आरोपी अमित हुड्डा रोहतक में कांग्रेस के बड़े नेता का भतीजा है। उसका पिता भी संत रामपाल का वकील है। संत आजकल जेल में हैं। महिला ने बताया कि उसने कई बार अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी लेकिन पूर्व सरकार में बैठे अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनके अनुसार आरोपी ने 2008 में उसके खिलाफ हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।