पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुडग़ांव। जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। परेड में भाग लेने वाली टुकडिय़ों के मार्च पास्ट का निरीक्षण संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती अरोड़ा तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा ने किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीटी शो को अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित समिति ने देखा।
इस बार गुडग़ांव में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में महामहिम राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। यह समारोह गुडग़ांव के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर के चौधरी सुरेन्द्र सिंह क्रिकेट पवेलियन में आयोजित किया जा रहा है। परेड का नेतृत्व पुलिस अकादमी मधुबन में प्रशिक्षणाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राहुल हुड्डा कर रहे हैं। परेड में इस बार 13 टुकडिय़ां भाग ले रही हैं, जिसमें 3 टुकडिय़ां हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.