पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रशासन हरकत में आया, सड़क की मरम्मत शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटौदी। हेलीमंडी पटौदी रोड पर जलभराव के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण आखिर प्रशासन हरकत में आया और खबर प्रकाशित होने के बाद पानी के बीचों बीच बने स्पीड ब्रेकर को साफ कर दिया है। इसके अलावा पानी के कारण सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों को ईंटों से भरकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। दैनिक भास्कर ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। और सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई। बता दें कि पिछले कई वर्षों से हल्की बारिश होने से भी हेलीमंडी स्थित सामान्य अस्पताल सहित इस सड़क पर में पानी भर जाता था जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्पीड ब्रेकर के साथ बने गहरे गड्ढों के कारण ट्रक आदि बीच सड़क में खराब होकर खड़े हो जाते थे।
पटौदी. दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क ठीक करते हुए कर्मचारी।