पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव. बसई गांव की सिटी बस सेवा बंद किए जाने से नाराज ग्रामीण रविवार को राज्य यातायात विभाग के महानिदेशक अरुण कुमार से मिलकर समस्या बताई। ग्रामीणों ने रोडवेज अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस रूट पर स्थानीय अधिकारी को फायदा होता है, उसी रूट पर बस की सेवाएं दी जाती हैं। इससे खफा एचआरईसी बहरामपुर के महाप्रबंधक डीआर कुंडू ग्रामीणों से भिड़ गए।
विवाद इतना बढ़ गया कि जीएम ने एक ग्रामीण का कालर तक पकड़ लिया। साथ में खड़े अन्य अधिकारी यह नजारा देखकर दंग रह गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वह तो अपनी समस्या लेकर महानिदेशक से मिलने आए थे, लेकिन स्थानीय अधिकारी अपनी पोल खुलते देख उनके साथ हाथापाई करने पर उतारू हो गए। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग महानिदेशक से की गई। वहीं रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण नेता उन पर दबाव बनाकर काम करना चाहते हैं।
गुड़गांव. हरियाणा रोडवेज के डीजी से मिलने पहुंचे ग्रामीणों के साथ र्दुव्यवहार करते हुए रोडवेज कर्मचारी व अधिकारी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.