गुड़गांव. महज 20 मिनट में प्रतिभागियों ने स्लाइड शो, डायग्राम, एनिमेशन के जरिए साइंस के रहस्यों को सुलझा दिया। मंगलवार को सेक्टर-14 गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज में इंटर कॉलेज विज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच जिलों के भावी वैज्ञानिक शामिल हुए। प्रतियोगिता में छात्रों को 20 मिनट का समय दिया गया, जिसमें उन्होंने संबंधित विषय को स्लाइड, डायग्राम और एनीमेशन के जरिये समझाया। जबकि पांच मिनट के अतिरिक्त समय में विशेषज्ञों और दर्शक दीर्घा मे बैठे विद्यार्थियों को सवाल-जवाब करने का मौका मिला।
कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला, जिसमें उन्होंने जूलॉजी, बॉटनी और बायोटेक के विभिन्न मुद्दों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये समझा। छात्रों ने डीएनए फिंगर प्रिंटिंग, भारत में पर्यावरण संबंधी समस्याएं, भारत में चिकित्सकीय पौधों, पीला बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, जैव विविधता समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की। प्रतिभागियों ने प्रोजेक्टर व डायग्राम के सहारे टॉपिक को समझाया।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...