गुड़गांव। शादी डॉट काम पर अपने को अ
विवाहित बताकर एक युवक ने युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन जब युवती को अपने पति की पहली शादी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दे दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी एसआई माया के अनुसार सेक्टर-56 निवासी युवती स्कूल टीचर है। उसने बुधवार को थाने में अपनी शिकायत दी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि अपनी शादी के लिए उसने शादी डॉट काम पर प्रोफाइल बनाया हुआ था। इसी वेब साइट पर
हैदराबाद निवासी प्रणव मुखर्जी का भी प्रोफाइल बना हुआ था। प्रणव मुखर्जी ने प्रोफाइल में अपने आप को अविवाहित बताया था। दोनों शादी डॉट काम वेबसाइट के माध्यम से मिले और जान पहचान शुरू हो गई।