पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानिए आखिर कौन है ये शख्स, जो पलक झपकते ही पकड़ लेता है सांप को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर झिरका. कस्बे में परचून की दुकान चलाने वाला राजकुमार उर्फ राजू जहरीले सांपों को पलक झपकते ही पकड़ लेता है और उन सांपों को अपने पास रखकर सेवा करने के बाद उनको अरावली के जंगलों में छोड़ देता है। यही नहीं जहरीले सापों के काटने पर अगर उसके पास लाया जाए तो उसे बचाया जा सकता है।

उसकी इस शैली से कस्बे के हर वर्ग के लोग आचार्य चकित है।कस्बे से पांच किलोमीटर की दूरी पर अरावली के घने जंगल हैं, जिसके कारण कस्बे में आए दिन जहरीले सांपों का निकलना आम बात है। राजकुमार उर्फ राजू का कहना है कि बाबा गोरखनाथ के आशीर्वाद से हजारों सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ने के जन सेवा के कार्य को पिछले कई वर्षो से कर रहा है।

राजकुमार ने बताया कि कोबरा, पदम, घोड़ा पछाड़, दुमही, गंडादार सहित कई अन्य किस्म के जहरीले सांपों को पकड़ चुका है। सांप के काटने के 1 घंटे के अंदर अगर कोई उसके पास आता है तो वह रोगी को ठीक कर देता है।
गुड़गांव-फिरोजपुर झिरका. जहरीले सांपों को पकड़ने में माहिर राजकुमार गुप्ता।