पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इफ्को चौक से सिकंदरपुर चौक तक फुटपाथ की होगी मरम्मत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। इफ्को चौक से लेकर सिकंदरपुर चौक तक लगाने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए फुटपाथ और सर्विस रोडों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए हुडा ने कार्ययोजना तैयारकर टेंडर आमंत्रित कर दिया है। इसके अलावा सेक्टर-54-55 की मास्टर रोड और पांच सेक्टर्स के गैर आवंटित प्लॉटों की चारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा। इस कार्य पर 1.12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इफ्को चौक के फुटपाथ पर 10 लाख

हुडा डिवीजन नंबर-1 ने इफ्को चौक से सिकंदरपुर चौके तक एमजी रोड की दोनों साइडों के साथ-साथ सर्विस रोड का मजबूती करण किया जाएगा। इसके अलावा एमजी रोड पर ग्रीन बेल्ट की दोनों साइडों पर तथा सर्विस रोड के फुटपाथ के निकट ग्रिल लगाए जाने हैं। इस कार्ययोजना पर 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

70 लाख में बनेगी मास्टर रोड

सेक्टर-54-55 के बीच मास्टर रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। हुडा डिवीजन नंबर-1 ने इस रोड का मजबूतीकरण के लिए 70 लाख रुपए कार्ययोजना तैयार करके मंजूरी के लिए उच्चधिकारियों के पास 23.40 लाख से प्लॉटों की चारदीवारी हुडा के खाली पड़े प्लॉटों पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा करते देख इसकी चारदीवारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर हुडा डिवीजन नंबर-1 की ओर से सेक्टर-27, 28, 42, 55 और 56 के गैर आवंटित प्लॉटों के चारदीवारी करने की योजना बनाई है। चारदीवारी पर 23.40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

13 फरवरी को खुलेगा टेंडर

हुडा डिवीजन नंबर-1 के एक्सईएन एके मित्तल के अनुसार तीनों कार्यों की मंजूरी के बाद टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा। 13 फरवरी को इन कामों को ठेकेदारों को अलॉट किया जाएगा। अलॉट होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।