सोहना. मामूली विवाद पर हरिनगर व गांव बालूदा के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद जब एक गुट के लोग इलाज कराने सोहना के एक निजी अस्पताल पहुंचे, तभी दूसरे गुट के लोगों ने अस्पताल के अंदर ही लाठी-डंडों से उन्हें बुरी तरह पीटा।
इससे दलेर, भगवान सिंह, दरबारा, मंजू व सज्जन घायल हो गए। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने सोहना-अलवर मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। नाराज लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने समय रहते रात में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी राजेश ने समझा-बुझा कर किसी तरह जाम खुलवाया।
गांव बालूदा निवासी सज्जन ने बताया कि रविवार देर रात उनके भाई दलेर का हरिनगर के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें दो लोगों को चोटें आईं। उन्हें सोहना के एक निजी अस्पताल में एडमिट करा दिया गया। सोमवार को करीब 11 बजे हरिनगर के कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर अस्पताल में घुस गए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....