पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Student's Paper To Disappear From The Test Center

10वीं का पेपर देने गई छात्रा परीक्षा केंद्र से गायब, पिता ने किराएदार पर लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहना। सोहना के गांव चमनपुरा की नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। 10वीं के एग्जाम के पेपर देने के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा परीक्षा केंद्र से अचानक गायब हो गई। लड़की के पिता ने किराएदार पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। सोहना पुलिस ने फरीदाबाद के सीकरी चौकी में दर्ज हुई जीरो नंबर एफआईआर के बाद पीड़ित पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी किराएदार व नाबालिग छात्रा की तलाश में जुट गई है।

शनिवार को खंड के गांव चमनपुरा से 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा बल्लभगढ़ के गांव सिकरी में स्थित परीक्षा केंद्र पर पेपर देने परिजनों के साथ घर से गई थी। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी नाबालिग बेटी को उसकी दो अन्य सहेलियों के साथ ही परीक्षा केन्द्र पर छोड़ दिया था। वहां उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा केन्द्र के पास बने साइबर कैफे पर गई थी। जहां से उसकी बेटी संदिग्ध हालत में लापता हो गई।
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसे पूरा शक है कि उसकी नाबालिग लड़की को बिहार निवासी रणजीत कुमार राय ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पिता ने बताया कि रणजीत घर पर ही किराए पर रहता था। पुलिस ने बल्लभगढ़ के सिकरी पुलिस चौकी में दर्ज हुई जीरो नंबर एफआईआर के बाद सोहना थाने में मामला दर्ज कर लिया है। निमौठ चौकी प्रभारी एसआई हंसराज ने बताया कि सीकरी में दर्ज हुई जीरो नंबर एफआईआर के मामले को यहां भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी व छात्रा की तलाश कर रही है।