पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव. अगर हौसले बुलंद हों और इरादा पक्का तो सफलता आपके कदम चूमती है। लॉर्ड जीसस पब्लिक स्कूल की छठी कक्षा की नैन्सी ने शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद सफलता का परचम लहरा दिया है। उन्हें पिछले दिनों हुई राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला है। नैन्सी की इस सफलता पर परिवार वालों को नाज है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि दिल्ली में 12 अप्रैल को यह प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के 5 ग्रुप थे, जिसमें 5 से 10 साल तक के शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को येलो ग्रुप व 11 से 18 साल तक के शारीरिक रूप से अक्षम विद्यार्थियों को रेड ग्रुप में बांटा गया था। यह प्रतियोगिता न केवल हरियाणा बल्कि हर राज्य में प्रत्येक साल आयोजित की जाती है।
इसके बाद चयन समिति द्वारा प्रत्येक जिले से 25-25 पेंटिंग का चयन कर राज्य बाल कल्याण परिषद् चंडीगढ़ भेजा जाता है। यहां पूरे हरियाणा राज्य से 5 पेंटिंग को राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली भेजा जाता है।
स्कूल प्राचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि नैन्सी बहुत ही होनहार व आत्मविश्वासी लड़की है। वह न केवल स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों में बल्कि पढ़ाई में भी दक्ष है। बड़ी होकर वह डॉक्टर बनना चाहती है, ताकि समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद कर सके।
नैन्सी शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद भी अपने सारे काम खुद करती है और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती है।
फोटो- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली नैन्सी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.