पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मचारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर आंदोलन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों व मांगों को लेकर यूनियन का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को वन विभाग परिसर में कर्मचारियों ने सभा की और जुलूस निकाल कर डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता कंवर लाल यादव ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद कर्मचारियों को आशा थी कि नई सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर अपना रोष प्रदर्शित करते हुए प्रदेश के सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सेवानिवृत्ति की आयु घटाने से पूर्व सरकार को कर्मचारी संगठनों से बात करनी चाहिए। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार के फैसलों की समीक्षा की बात कहकर कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सेवानिवृत्ति की आयु कम करने के निर्णय को सरकार तुरंत वापस ले और कर्मचारियों की लंबित मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कराए।
(गुड़गांव. अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी।)