पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज रफ्तार ट्राले ने ली दुकानदार की जान, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर-गुडगांव मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने सब्जी मंडी जा रहे एक तीस वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे ट्राला चालक व परिचालक को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में भोलू सैनी पुत्र रगबीर सिंह सैनी निवासी वार्ड छह मिर्ची की ढ़ाणी फर्रुखनगर ने बताया कि उन्होंने फर्रुखनगर सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान कर रखी है। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई सुनील के साथ सब्जी मंडी में आ रहे थे। सुनील आगे-आगे जा रहा था। जैसे ही वह ओरियंटल बैंक के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।