पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोहना. शनिवार सुबह सोहना-गुड़गांव मार्ग के आस-पास गांवों में रहने वाले डंपर मालिकों ने टोल टैक्स के विरोध में सोहना-गुड़गांव मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। नायाब तहसीलदार जैवैन्द्र मलिक व भोंडसी थाना प्रभारी वरुण कुमार के आश्वासन पर ही डंपर मालिक जाम खोलने पर राजी हुए।
सुबह दर्जनों डंपर मालिक सोहना-गुड़गांव मार्ग पर बसे गांव घामडौज के पास जमा हुए। मार्ग पर डंपर खड़ा क वे खुद वहीं बैठ गए। उनकी मांग थी कि बादशाहपुर टोल प्लाजा पर आसपास के गांवों के डंपर मालिकों से टोल न लिया जाए।
देखते-देखते यहां जाम काफी लंबा हो गया। सोहना पुलिस ने दमदमा मोड़ के पास से सड़क डाइवर्ट कर वाहनों को निकालना शुरू कर दिया।जाम में हरियाणा रोडवेज की बसें भी फंसी रहीं। गर्मी से बसों में बैठे यात्री परेशान रहे।
पुलिस की सख्ती से नरम पड़े प्रदर्शनकारी: डंपर मालिकों के मार्ग जाम करने पर पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि दस मिनट के अंदर वाहनों को नहीं हटाया गया, तो वाहनों को जब्त कर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के सख्त रवैये को देख प्रदर्शनकारियों के हौसले पस्त हो गए। वे अधिकारियों से बात करने के लिए राजी हो गए।
नायब तहसीलदार जैवैन्द्र मलिक ने प्रदर्शनकारियों से उनकी मांगें डीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
क्या थी मांग
डंपर मालिकों ने कहा कि बादशाहपुर टोलटैक्स के आसपास गांव वालों का टोल टैक्स माफ किया जाए। इस समय कुछ गांव के लोगों के वाहनों का टोल टैक्स पूरी तरह माफ है, लेकिन कुछ गांवों से टोल टैक्स लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे टोलटैक्स लिया जाना गलत है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि निजी वाहनों की मांग तो सही है, लेकिन कमर्शियल वाहनों के टोलटैक्स की मांग पूरी तरह से गलत है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.