गुडग़ांव। शुक्रवार रात 11 बजे राजीव चौक पर जयपुर की तरफ जा रहे एक ट्राले में अचानक आग लगने से सड़क पर दहशत का माहौल हो गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार रात बीती रात करीब 11 बजे जयपुर की ओर जा रहे एक ट्राले में पहले तो तेज धुंआ निकला। धुंआ निकलते ही ड्राइवर और क्लींनर ने ट्राले को बीच सड़क पर ही खड़ा कर उसमें से कूद गए। देखते ही देखते ट्राले के आगे वाले हिस्से में आग लग गई।
ट्राले के पीछे आ रहे वाहनों को राहगीरों ने रोक दिया। इसी दौरान किसी ने फायर स्टेशन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर यातायात रोकने के बाद फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग से केबिन जलकर राख हो गया। ट्राले के पीछे रखे कंटेनर को कोई नुकसान पहुंचता उससे पहले फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।